WPL 2023: मुम्बई इंडियन्स पुरुष खिलाड़ियों ने दी महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

WPL 2023: आज महिला प्रिमियर लीग के पहले सत्र के पहले मैच में मुम्बई इंडियन्स का मुकाबला गुजरात टाईटन्स से होना है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस पुरुष टीम के कप्तान और अन्य खिलाड़ी महिला टीम की हौसला आफजाई करते नजर आ रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की महिला टीम को पहले मैच से पहले शुभकामनाएं भेजी है।

टीम ने शेयर किया वीडियो

मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें रोहित, सूर्या, इशान किशन और अन्य सहित क्रिकेटरों को महिला खिलाड़ियों के लिए अपने दिल को छू लेने वाले संदेश साझा किए है। परिवार से बेहतर किसी का समर्थन नहीं हो सकता। सर्वश्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ के लिए शुभकामनाएं।

रोहित शर्मा उत्सुक

ट्वीट के साथ ही एक वीडियो संदेश भी साझा किया गया है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग की शुरूआत होने जा रही है। मैं उत्सुक हूं ये देखने के लिए कि ये सीजन कैसा रहने वाला है। खासतौर से मुंबई इंडियंस के लिए जिन्होंने आॅक्शन में काफी दमदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। टीम को टूनार्मेंट के लिए शुभकामनाएँ। उम्मीद है इस सीजन में वो कुछ बेहद खास हासिल करने में सफल होंगे।

आज गुजरात जायंट्स से भिड़ंत

टूनार्मेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करती दिखेंगी जबकि गुजरात की कमान आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेथ मूनी के हाथ में है। महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण और इसका पहला मुकाबला बेहद खास होने वाला है। पहले मुकाबले में ही बेहद रोमांच दिखने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास ऐसी खिलाड़ी हैं जो मैच बदलने का दम रखती है।

Leave a Comment