Jabalpur News: वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस का भव्य उद्घाटन

Jabalpur News। World Ramayan Confrence Jabalpur। राष्ट्रीय चिंता विचारक एवं भाजपा के राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने यहां कहा कि रामायण की सर्वभौमिकता है। रामायण सर्वव्यापक एवं एक पथ में जोड़ने वाला ग्रंथ है। यहां तक कि मुस्लिम राष्ट्र में भी राम का स्मरण किया जाता है और आज भी रामलीला का मंचन होता है। श्री त्रिवेदी यहां मानस भवन में आयोजित तीन दिवसीय वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर श्री त्रिवेदी ने कहा कि पेरिस लंदन france सहित विश्व भर में राम से जुड़ी गाथाएं और राम स्तुति की प्रामाणिकता मिलती है। राम सर्वव्यापी है मुस्लिम राष्ट्रों में भी रामलीला मंचन किए जाने के प्रमाण मिलें है। राम और रामायण की संस्कृति पूरे विश्व में देखने को मिलती है। इस अवसर पर श्री लंका के संस्कृति मंत्री विदुरा विक्रमनायके रिटायर्ड कर्नल जीडी बख्शी आईसीसीआर के सहस्त्र बुद्धे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू विधायक अजय विश्नोई विधायक विनय सक्सेना डॉ.अखिलेश गुमास्ता भी मंचासीन थे। इसके पूर्व प्रो़ सुखदेव िंसह चंडीगढ़ और उनके साथियों ने शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। ग्लोबल इम्पेक्ट रामायण पर विद्वानों ने व्याख्यान दिए।

तीन दिवसीय वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस की शुरुआत शुक्रवार को जबलपुर मानस भवन में हुई. शुभारंभ सत्र में देश विदेश के विद्वानों सहित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और पूर्व जनरल जीडी बख्शी शामिल हुए. आयोजन का शुभारंभ १३ हजार सुंदरकांड पाठ की पूणार्हुति के साथ हुआ। इस दौरान नर्मदा पंचकोसी परिक्रमा के संयोजक डॉ सुधीर अग्रवाल ने नर्मदा जल से भरे हुए कलश की स्थापना की। इसके बाद पंडित उमाशंकर व्यास की कृपा पात्र मानस मंजरी मंजूषा शुक्ला ने रामचरित मानस पर अपने विचार रखे। जिसके बाद आयोजनों की कड़ी में शुक्रवार सुबह सर्वप्रथम प्रो. सुखदेव सिंह मिनहाष चंडीगढ़ और उनके साथियों के द्वारा शब्द कीर्तन की प्रस्तुति दी।

इसके साथ ही ग्लोबल इम्पेक्ट ऑफ रामायण पर विद्वानों ने व्याख्यान दिए। प्लेनरी सेशन में रामायण के वैश्विक प्रभाव पर रिंकू बडेरा भारत इंद्राणी रामप्रसाद त्रिनिडाड डॉक्टर सोमवत थाईलैंड दिनेश कुमार बवाना मारीशस के शोध पत्र यादगार रहे। वहीं आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे संस्कृति मंत्री लंका विदुरा विक्रमनायके आयोजन अध्यक्ष अजय विश्नोई उपाध्यक्ष पंडित अशोक मनोध्याय साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मानस हुआ।

महिला चरित्रों पर जोर…….
कान्फ्रेंस में शुक्रवार को मानस के महिला चरित्रों का जोर रहा। रामायण हेरिटेज पर अभिलाषा सिंह नेहा सिंह प्रो.धर्मयाश इंडोनेशिया माइकल स्टर्नफील्ड वरअ विराज सिंह यादव जबलपुर सरला चौधरी बरेली ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। शाम को रामायण में सीता पर डॉक्टर कैंडिस ओलिवर अमेरिका डॉक्टर शरीन शाहजां बांग्लादेश डॉक्टर नीना उपाध्याय भारत से अपने विचार प्रस्तुत किये. जिसके बाद कवि गोष्ठी में सुदीप भोला एवं साथियों के द्वारा मानस प्रस्तुति दी गई. वहीं श्री रामलीला समिति द्वारा शबरी लीला का मंचन किया गया. इसके बाद रूपवानी बनारस की नाट्य प्रस्तुति हुई.

Leave a Comment