Jabalpur Mausam: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बीता शुक्रवार

Jabalpur Mausam News। बर्फीली हवाओं ने पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। शुक्रवार को हाड मांस को कंपाने वाली ठंडी से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह से ही शीत लहर चलती रही। शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा जब पारा ७ डिग्री पर आ गया। दिनभर गर्म कपड़ों के बावजूद लोग ठंड का एहसास करते रहे। बर्फीली हवाओं की रफ्तार तेज हो गई है। जिससे शहर ठिठुर कर जल्दी घरों में वैâद हो जाता है। रात में सड़के जल्दी विरान हो जाती है दिन में लोग धूप का आनंद लेते नजर आते हैं। रात में अलाव ही खुले आसमान में रहने वाले लोगों का मुख्य साधन रह जाता है। अलाव की लकड़ियां चुराने वाले भी सक्रिय हो गये हैं। तड़के के बाद जब लोगों की नींद उड़ जाती है हाथ ठेला और रिक्शा लेकर निकलने वाली गैंग अलाव की लकड़ियां बीन कर ले जाती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक समूचे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की सर्दी का असर मप्र में भी देखा जा रहा है। प्रदेश के आधा दर्जन जिले भी भीषण ठंड की चपेट में हैं। खजुराहो रीवा दतिया नवगांव ग्वालियर दमोह मंडला अमरकंटक वो जिले हैं जहां पारा २ से ५ डिग्री के बीच झूल रहा है। शुक्रवार से बर्फीली हवाओं की रफ्तार ५ किलोमीटर हो जाने के कारण जबलपुर भी भीषण शीतलहर की चपेट में आ गया। सर्द हवायें ही ठिठुरन पैदा कर रही हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकत्तम तापमान २१.८ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ३ डिग्री कम न्यूनतम तापमान ०७.०३ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ३ डिग्री कम रहा। हवा में नमी प्रात: काल ८७ प्रतिशत और सायंकाल ५६ प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय प्रात: ६.५३ मिनिट पर और सूर्यास्त शाम ५.४० पर हुआ। प्रदेश में सबसे कम तापमान २ डिग्री सेल्सियस नौगांव जिले में दर्ज किया गया। उत्तरी हवायें ४ से ५ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। अगले २४ घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Comment