Jabalpur Congress News: भाजपा, कांग्रेस नटबोल्ड टाईट करने में जुटी

Jabalpur Congress News जबलपुर न्यूज़। एक तरफ मौसम का तापमान बढ़ रहा है, दूसरी तरफ सियासी पारा भी चढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव की बिसात बिछना शुरु हो गई है। कांग्रेस भाजपा जानते हैं कि इस बार महाकौशल से ही राजधानी की राह निकलेगी। प्रदेश के हर क्षेत्र में रुझान महसूस किये जा रहे हैं। लेकिन महाकौशल में कोई भी पार्टी की स्थिति स्पष्ट नहीं है। करीब तीन दर्जन से अधिक विधानसभा सीट वाले महाकौशल को साधने के लिये जबलपुर को केन्द्र बनाकर नीति रणनीति बनाने का क्रम जारी है। कहा जा रहा है की इसमें दो राय नहीं की विधानसभा चुनाव की गर्मी में नीति रणनीति बनेगी, बारिश में मैदानी काम शुरु होगा और ठंड में अग्नि परीक्षा की घड़ी आएगी। साल की शुरुआत में सीएम शिवराज राजकाज छोड़कर शिवराज दो दिन जबलपुर में रहे, फिर कमलनाथ पनागर में ग्रामीण वोटर साधते नजर आए। व्हीडी शर्मा हर दूसरे सप्ताह जबलपुर में नजर आ रहे हैं। तो अब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व महासचिव तथा समन्वय समिति के प्रभारी जेपी अग्रवाल जबलपुर संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बनाने डेरा डाले हुये हैं। कांग्रेस, भाजपा दोनों ही अपने-अपने ढीले नटबोल्डों को कसना शुरु कर दी है ताकि चुनाव आते तक सब कुछ ठीक रहे। इसी बीच आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक हाल ही में जबलपुर होकर गए और उन्होंने पार्टी में गुटबाजी पर जमकर फटकार लगाई।

Jabalpur में Congress का मंथन……..

बुधवार को पूरे दिन होटल गुलजार में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं महासचिव जेपी अग्रवाल ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मंथन बैठक की। मंथन का प्रमुख बिन्दु संगठन, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के समन्वय स्थापित कर कार्यकर्ताओं को एक शफ में लाकर जिले में विधानसभा चुनाव का शंखनाथ करना था। जिसके लिये जिले के सभी जीते-हारे विधायक, पूर्व प्रत्याशी जिला-जनपद पंचायत के वर्तमान तथा पूर्व अध्यक्ष-वार्ड पार्षदों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

Netao ko congress ki chetavni

अग्रवाल का कहना है कि हारे-या जीते हुए विधानसभा क्षेत्रों के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को समझाना जरूरी है। जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे समझा-बुझा कर आपसी विवाद निपटा कर कार्यकर्ता को सक्रिय करें। ऐसा नहीं हो सकता कि जो जीत गया है वो अपनी समानान्तर कांग्रेस चलाने लगे और हार जाए तो ठीकरा असंतुष्टों के ऊपर फोड़ दे। इसके चलते आज की बैठक में तय किया जा रहा है कि असंतुष्टों को घर जा कर मना कर सक्रिय करना होगा। उन्होंने जोर दिया कि असंतुष्ट चल रहे कांग्रेसियों को संतुष्ट करना और यह समझाना है कि सिर्फ सांसद-विधायक के भरोसे चुनाव नहीं जीता जा सकता है, सांसद विधायकों के साथ संगठन की यह प्राथमिकता होना चाहिए कि सभी संतुष्ट रहे।

भोपाल बुलाए गये जबलपुर भाजपा नेता

मार्च के शुरु में जबलपुर में रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा ने जबलपुर के पदाधिकारियों को शनिवार को भोपाल तलब किया। जानकारी के मुताबिक सभी १७ प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भोपाल में व्हीडी ने अहम बैठक की और दिशा निर्देश जारी किये। जानकारी के मुताबिक उन्होंने भाजपा नेताओं के बीच आंतरिक मनभेदों को दूर करने पर जोर दिया, वहीं जो मनभेद दूर न करे उसे पार्टी से दूर करने को कहा गया।

Leave a Comment