रंग संसार: फिल्म बाघा जतिन का टीजर रिलीज

रंग संसार: स्वतंत्रता सेनानी जतींद्रनाथ मुखोपाध्याय के जीवन पर आधारित फिल्म बाघा जतिन का टीजर रिलीज किया गया है। डायरेक्टर अरुण राय की इस फिल्म का टेलर काफी शानदार लग रहा है। जिसमें एक्शन से लेकर इमोशन तक सब कुछ दिखाया गया है। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगीटीजर में भारत की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारी गतिविधियों के माध्यम से लड़ने वाले शेर-दिल व्यक्ति की वीरतापूर्ण यात्रा को दिखाया गया है, जिसने 1906 में अपने लोगों की सुरक्षा के लिए अपने पैतृक गांव में अकेले ही एक बंगाल टाइगर को मार डाला था। टीजर जबरदस्त एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरपूर है। बता दें कि, फिल्म में देव अधिकारी जतींद्रनाथ मुखोपाध्याय की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, श्रीजा दत्ता उनकी पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगे।

बिपाशा ने बेटी के 10 महीने की होने का मनाया जश्न

बालीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेटी के 10 महीने की होने का खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने इस मौके पर देवी का मनपसंद केक अरेंज किया और सेलिब्रेशन का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। फैंस 10 महीनों की देवी के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं। बिपाशा बसु ने बेटी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें नन्ही देवी पिंक फ्रॉक, पिंक हेयरबैंड और मैचिंग जूते पहने बेड पर खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, हमारा पुडिंग आज 10 महीने का हो गया। इसके अलावा बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बेटी के बर्थडे की कुछ झलकियां कीं। एक्ट्रेस ने अपनी लाडो के 10 मंथ बर्थडे पर खरगोश वाला एक क्यूट सा केक अरेंज किया, जिसे स्मैश करने के लिए देवी काफी उत्सुक थी। एक वीडियो के साथ बिपाशा ने लिखा-देवी के द्वारा इस केक को स्मैश होने से बचाना बेहद मुश्किल था।

सुखी का नया गाना नशा रिलीज

बालीवुड की फिल्म सुखी का नया गाना नशा रिलीज हो गया है। फिल्म में पॉप स्टार बादशाह नजर आ रहे हैं। यह गाना उनके मां के किरदार की भावना को बखूबी दर्शाता है, जो रूटीन लाइफ से ब्रेक लेकर एन्जॉय करना चाहती हैं। यह एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म है। यह गाना पॉप सॉन्ग है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इन्फ्लुएंस है, जो सिंथ-पॉप या मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक पॉप की खासियत है, हालांकि इसमें बॉलीवुड के डांस सॉन्ग का टच भी है, और निश्चित रूप से यह एक फुट टैपर है। नशा गाना फिल्म की थीम से कहीं अधिक मेल खाता है और दर्शकों को खुशी का एहसास कराता है। नशा के वीडियो में शिल्पा के इसी नाम के किरदार सुखी और उसके दोस्तों को दिखाया गया है, जो अपने स्कूल रियूनियन में जाते हैं। गाने को बादशाह और अफसाना खान ने गाया है। वहीं, गाने के लिरिक्स राजा दिलवाला ने लिखे हैं, जबकि, म्यूजिक कंपोजिशन बादशाह और हितेन ने दिया है।

सितारों से भरा था जोनास ब्रदर्स का कॉन्सर्ट

अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा के हसबेंड निक जोनास एंड ब्रदर्स का कॉन्सर्ट सितारों से भरा हुआ था। कार्यक्रम में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग चीयर करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रियंका अपने पति के गले में बाहें डाले रोमांटिक होती नजर आ रही है। अन्य तस्वीरों में देसी गर्ल फुल जश्न के मूड में दिखाई दे रही हैं। फैंस निकयांका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में बेहद बोल्ड लग रही हैं। कटआउट ड्रेस में पीसी के क्लीवेज और बेली साफ नजर आ रहा है। इस लुक को उन्होंने खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है। वहीं निक भी इस दौरान ब्लैक टीशर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Comment