World War 3: शुरू हो चुका है तीसरा विश्वयुद्ध

world war 3 shuru. salahkar ka dawa. रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। यूक्रेन को लगातार अमेरिका मदद दे रहा है। हथियारों की मदद के साथ ही रूस पर प्रतिबंध समेत कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो यूक्रेन के लिए फायदेमंद रहे हैं। इस युद्ध को लेकर लगातार चेतावनी दी जाती रही है कि तीसरा विश्वयुद्ध कभी भी शुरू हो सकता है, लेकिन अब व्हाइट हाउस की एक पूर्व सलाहकार ने चेतावनी दी है कि तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो गया है, लेकिन पश्चिमी देश इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

रूसी मामलों की जानकार फियोना हिल का मानना है कि रूस और यूक्रेन का तनाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पश्चिम अभी भी स्पष्ट नहीं है। यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर रूस के कब्जे की घोषणा ने युद्ध के तनाव को और भी बढ़ा दिया है। हिल ने दावा किया कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान पर परमाणु हथियार गिरा कर अमेरिका ने एक मिसाल कायम की थी। हिल ने कहा हम लंबे समय से तीसरे विश्वयुद्ध में हैं। हम इसे पहचानने में विफल रहे हैं।

अमेरिका लगातार रूस की न्यूक्लियर गतिविधियों को देख रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने परमाणु हमले के कारण होने वाली तबाही को लेकर पुतिन को चेतावनी दी है। हिल ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि युद्ध के पहले से ही तनाव किस तरह बढ़ रहा था। उन्होंने विशेष रूप से 2014 में रूस के क्रीमिया पर कब्जा करने का जिक्र किया, जिसमें बाद यूक्रेन ने अपने हथियारों को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

हिल पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार रही हैं। उनका कहना है कि पुतिन ने यूक्रेन से यह समझ लिया है कि आखिर रूस के हमले की स्थिति में अमेरिका किस तरह की प्रतिक्रिया देगा। हालांकि यूक्रेन बहादुरी के साथ लड़ रहा है और हजारों वर्ग मील क्षेत्र पर इस महीने वापस कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही अब यूक्रेन ने नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है।

Leave a Comment