Top 09 Players FIFA WORLD CUP Qatar 2022

पूरी दुनिया FIFA WORLD CUP Qatar 2022 फीफा विश्वकप कतर 2022 के रंग में रंगी हुई है। हर तरफ फीफा से जुड़ी चर्चाएं हैं। खेलों के इस महाआयोजन में टीमों से ज्यादा कुछ खिलाड़ियों चर्चा में हैं। जिनकी लोकप्रियता देश, टीम से ऊपर उठकर वैश्विक स्तर पर है। Messi, Nemar, Ronaldo जैसे खिलाड़ी भी हैं। जिनके चाहने वाले Brazil, Argentina और Purtgal तक सीमित नहीं। सातों महाद्वीप में हैं। यहां हम बात करेंगे FootBall World Cup 2022 के Top 09 Players FIFA WORLD CUP Qatar 2022 के बारे में, जो आज पूरे विश्व में चर्चा का केन्द्र हैं।

1. Lionel messi (Argentina)

अर्जेन्टीना इस वर्ल्ड कप का प्रमुख दावेदार है। अर्जेन्टीना की टी की सबसे बड़ी उम्मीद है लियोनल मेसी। पूरे सीजन में मेसी शानदार फार्म में रहे हैं। वहीं यह वर्ल्ड कप मेसी की जिंदगी का अंतिम वर्ल्ड कप माना जा रहा है। अपने इस आखरी वर्ल्ड कप को यादगार बनाने के लिये मैसी अपना पूरा दम लगाएंगे। इसी लिये वो फीफा 2022 के सबसे चर्चित चेहरे भी हैं। 

2. Cristiano Ronaldo (Portugal)

विश्व महानतम फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सामने अपने देश और अपनी टीम को विश्व कप जिताने का जिम्मा है। पुतर्गाल की टीम कतर विश्व कप में कई काबिल चेहरों से सजी हुई है। जिन्हें रोनाल्डो लीड करेंगे। कुछ विशेषज्ञ मान रही है की रोनाल्डो का यह अंतिम टूर्नामेंट है। इसमें शक इसे यादगार बनाने में वो अपना पूरा जोर लगा देंगे। 

3. Nemar (Brazil)

सबसे ज्यादा पांच बार फीफा कप उठाने वाली ब्राजील छठी बार विश्व विजेता बनने की प्रबल दावेदार है। ब्राजील को सबसे अधिक उम्मीद अपने स्टॉर खिलाड़ी नेमार से हैं। नेमार का भी यह अंतिम विश्व कप माना जा रहा है। जिसके चलते जादुई ब्राजीलियन स्टार के पूरे दमखम से आगे बढ़ने की उम्मीद है। ब्राजील के बाहर अंदर और बाहर नेमार के करोड़ों फैंस हैं। जो उन्हें सबसे चर्चित खिलाड़ियों की सूची में लाती है।

4. Luka Modrić (Croatia)

2018 विश्वकप के गोल्डन बॉल विजेता लुका मोड्रिक की जिदंगी का भी फीफा 2022 आखरी विश्वकप माना जार हा है। अपने करियर के दौरान मोड्रिक क्रोएशियाई टीम के दिल और आत्मा रहे हैं। उनसे क्रोएशियाई टीम और फैंस को सबसे अधिक उम्मीद है।  फुटबाल अपने इस चहेते खिलाड़ी से उसके अंतिम विश्वकप में चमत्कार की उम्मीद लगा रहे हैं।

5. Karim Benzema (France)

करीब फ्रांस के लिये तुरूप का इक्का साबित होने वाले हैं। ऐसी भविष्यवाणियां की जा चुकी हैं। फ्रांस के प्रशसंकों को सबसे ज्याद उम्मीद इस बार करीम से हैं। करीब ने ला लीगा के सात मैचों में पांच गोल किए हैं । अच्छी फार्म में हैं। फीफा के चाहने वालों की चर्चा के केन्द्र में हैं। 

6. Kylian Mbappé (France)

किलियन के लिए एक स्टार मैन एमबीप्पे और 2018 विश्व कप विजेता, टूनार्मेंट में मुख्य आकर्षण हैं क्योंकि उनकी टीम अपने खिताब की रक्षा करना चाहती है। पिछली बार एम्बाप्पे ने प्रभाव डाला था, लेकिन अपने बेल्ट के तहत अधिक अनुभव के साथ, वह कतर में अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करने की संभावना है। बेंजेमा और ग्रीजमैन के साथ उनकी साझेदारी फ्रेंच सपनों के भाग्य का फैसला कर सकती है।

7. Kevin De Bruyne (Belgium)

मार्डन तकनीक के महानतम खिलाड़ी कहे जाने वाले केविन डी ब्रुइन 2022 में अपने देश को फीफा कप जिताने का दम रखते हैं।  विश्व कप के दौरान डी ब्रुइन के लंबे रेंजर धमाकों और घातक पासों के लिए देखे और सुने जाएंगें। वो विश्वकप के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शुमार हैं।

8. vinicius jr (Brazil)

ब्राजील के विनीसियस बीते एक साल से चर्चा में हैं।  अपने कौशल और प्रदर्शन से उन्होंने खुद को सबसे मनोरंजक खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। 2022 चैंपियंस लीग के इस विजेता को कतर विश्व कप में सब देखना चाहते हैं।

9. harry kane (England)

फीफा विश्व कप 2018 के गोल्डन बूट विजेता की निगाहें एक बार फिर कतर में होने वाली विश्व कप ट्रॉफी पर टिकी हैं। राष्ट्रीय टीम में अपनी शुरूआत के बाद से ही हैरी केन इंग्लैंड के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। टोटेनहम हॉटस्पर के साथ केन बहुत घातक फॉर्म में हैं और 2022 विश्व कप उनके लिए सही समय पर आया है। उन्होंने इस सीजन में 15 मैचों में 12 गोल किये है। इंग्लैंड के चाहने वाले उनसे उम्मीदें लगाए बैठें हैं।

Leave a Comment