Jabalur Mausam News: गर्मी की आहट से तीखी लगने लगी धूप

Jabalpur Mausam News। मौसम के मिजाज अब बदल चुके हैं। वातावरण में गर्मी की आहट सुनाई देने लगी है। तापमान ३४ डिग्री के आसपास स्थिर बना हुआ है। पश्चिमी हवाओं की शह पर पारा उछल रहा है। गर्म वस्त्रों की पूछ परख अब बंद हो गई है। पंखे चालू हो गये हैं, कूलर एसी की रिपेयरिंग और साफ सफाई का कार्य शुरु हो चुका है। दिन में सूरज के तेवर तीखे नजर आने लगे हंै। रात में हल्की ठंडक का एहसास होता है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अरब सागर से नमी भरी हवाओं के साथ बादलों ने आमद दर्ज कराई है, वहीं राजस्थान के ऊपर एक बार फिर चक्रवात बनने से हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। जिससे मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान ३४.१ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ३ डिग्री अधिक दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान १४.४ डिग्री सेल्सियस सामान्य से १ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल ५८ प्रतिशत और सायंकाल २५ प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह ६.२८ बजे और सूर्यास्त शाम ६.१५ बजे हुआ। उत्तरी हवायें ४ से ५ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। अगले २४ घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Comment