Jabalpur News: तीन मौतों के बाद अलाव की याद आई

Jabalpur Nagar Nigam News। इस बार यह नहीं कहा जा सकता देर आये दुरुस्त आए. क्योंकि इस बार की लेटलतीफी में तीन की मौत हो गई और सैंकड़ों ठंड से बीमार हो चले. जब ठंड पूरे जोश के साथ कहर बरपाने लगी तब नगर निगम शहर के प्रमुख स्थानों अलाव का ख्याल आया. कहा जा रहा है की ठंड जोर पकड़ने के बाद नगर निगम अलाव की लकड़ी का टेंडर कर सका है। लकड़ी खरीदी के बाद शहर के ७९ वार्डों में ३३ अलाव प्वाइंट बनाए गए हैं। असान शब्दों में दो से तीन वार्ड के बीच एक जगह अलाव रखा जाएगा. इसपर नगर निगम तर्क है की हमारे पास लकड़ी बांटने के लिये लड़के नहीं हैं.
हालांकी पिछली साल की तुलना इस साल लकड़ी की मात्रा बढ़ाई गई है. नगर निगम द्वारा पिछले साल तीन हजार क्विंटल लकड़ियों की व्यवस्था की गई थी इस बार इसे बढ़कर साढे चार हजार क्विंटल किया गया है। पिछले साल का टेण्डर ६ रुपए ४५ पैसे का भाव से लकड़ियॉ खरीदी गई थी जबकि इस बार ६ रुपए ९३ पैसे के भाव से लकड़ियों का टेण्डर किया गया है।
कर्मचारी की कमी का रोना..
नगर-निगम उद्यान विभागअधीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया निगम सीमा अंतर्गत साढे चार हजार क्विंटल जलाउ लकड़ी की व्यवस्था की गई है। सभी ३३ सरकारी प्वाइंट पर लकड़ी भिजवाई जा रही है। इसके अलावा जहां से डिमांड आएगी वहां भी लकड़ी भेजी जाएगी। उद्यान अधिकारी का कहना है कि हमारे पास मात्र १० कर्मचारी हैं। जो उद्यान के हिसाब से ही कम है। अब उन्हें जगह-जगह लकड़ी पहुंचाने लगाया जा रहा है। निगम के अनुसार अलाव के३३ प्वांइट बनाएं गए हैं जहां हर साल की तरह इस वर्ष भी जलाउ लकड़ियॉ भिजवाई जाएंगी।
सुनील // शहबाज // ०४ जनवरी २०२३ // ५.२४

Leave a Comment