Jabalpur News: शीतला अष्टमी पर्व आज


Jabalpur News। शीतलाअष्टमी पर्व आज मनाया जाएगा। इसके पूर्व शीतला सप्तमी का पूजन किया गया। भक्तों ने शीतलामाई को मीठे चावल के नैवेद्य अर्पित किए। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता शीतला की पूजा का विधान है। इसे शीतला सप्तमी और बसौड़ा अष्टमी भी कहा जाता है। बसौड़ा शीतला माता को समर्पित लोकप्रिय त्यौहार है। ये पर्व होली के आठवें दिन मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन पूजा के समय माता शीतला को पर मीठे चावलों का भोग लगाया जाता है। ये चावल गुड़ या गन्ने के रस से बनाए जाते हैं। खासतौर पर इस दिन माँ शीतला को बासी पकवानों का भोग लगाया जाता है खुद भी बासा और ठंडा भोजन किया जाता है। इस दिन पूरे विधिविधान के साथ पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख शांति बनी रहती है। इस के साथ ही आज शीतला अष्टमी १५ मार्च को भी बसौड़ा की पूजा विधि की धूम रहेगी।

शीतला सप्तमी, अष्टमी की पूजा के दिन जो बातें शास्त्र वर्णित है उसके अनुसार साधक सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। पूजा के दौरान हाथ में फूल, अक्षत, जल और दक्षिणा लेकर व्रत का संकल्प लें। माता को रोली, फूल, वस्त्र, धूप, दीप, दक्षिणा और बासा भोग अर्पित करे। शीतला माता को दही, रबड़ी, चावल आदि चीजों का भी भोग लगाएं, तत्पश्चचात पूजा के समय शीतला स्त्रोत का पाठ करें और पूजा के बाद आरती जरुर करें। पूजा करने क बाद माता को भोग खाकर व्रत खोलें।

Leave a Comment