Jabalpur Holi: पुलिस लाईन में खूब उड़ा रंग गुलाल

Jabalpur Holi। कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस लाईन में दिल खोलकर होली खेली। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अफसरों ने फिल्मी गानों में जमकर ठुमके लगाए और रंग गुलाल से साराबोर हो गए। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आयोजित इस होली के रंगारंग कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन विशेष रुप से मौजूद थे। उन्होंने भी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रियंका शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक कैट शशांक ,नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुषार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मधुकर चौकीकर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध सुशील चौहान, तथा रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी द्वारा शहर, देहात के समस्त थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई देकर होली खेली गई।

Leave a Comment