Jabalpur News: जबलपुर में ओला-वृष्टि के साथ बारिश के आसार

Jabalpur News:  मध्यप्रदेश के ऊपर बने हवाओं के ऊपरी चक्रवात के कारण अभी भी आसमान पर बादलों की हल्की चादर बिछी हुई है। मौसम विभाग ने अगले २४ घंटों के दौरान तेज हवाएं चलने और कहीं कहीं ओला वृष्टि के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है। बादलों की वजह से रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है तो वहीं दिन के तापमान में आंशिक गिरावट आई है। बादलों की वजह से तापमान में उछाल आई है, लेकिन स्थितियां अभी मौसम के अनुकूल नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले २४ घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। कल दिनभर बादलों के साथ लुकाछुपी का खेल चलता रहा। मौसम कार्यालय के मुताबिक पश्चिम बंगाल और राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोप के कारण तेज हवायें चलीं और गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।

स्थानीय मौसम केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों से पश्चिमी विक्षोप सक्रिय है। विदर्भ, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बारिश हुई और जबलपुर के भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। पिछले 24 घण्टों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 30.9 सामान्य से 2 डिग्री कम, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातः काल 47 प्रतिशत और सायंकाल 35 प्रतिशत आंकी गई। दक्षिणी हवाएं 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। सूर्योदय सुबह 6.17 बजे और सूर्यास्त शाम 6.20 बजे हुआ। प्रदेश में सबसे कम 14  डिग्री तापमान रायसेन जिले और सबसे अधिक 38 डिग्री तापमान खजुराहो जिले में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Leave a Comment