शिक्षा स्वास्थ्य के फंड को प्रचार प्रसार में खर्च कर रही सरकारः दिग्विजय सिंह

Digvijay singh in jabalpur, Jabalpur News, जबलपुर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को यहां कहा की मध्य प्रदेश सरकार आदिवासियों के फंड को आदिवासी भाईयों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च करने की बजाए, भाजपा के सम्मेलन और प्रचार प्रसार में खर्च कर रही है। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिये झूठे प्रचार का सहारा ले रही और इसके लिये प्रदेश की जनता की गाढी कमाई का पैसा खर्च किया जा रहा है।

श्री सिंह रविवार को जबलपुर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। जिसके पूर्व उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। वहीं राहुल गांधी के Cambridge में दिये बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा, सरकार की गलत नीतियों पर सवाल उठाना देश का अपमान नहीं होता। भाजपा साजिश करके गांधी परिवार को बदनाम करने का काम करती है। गांधी परिवार हमेशा से देश के लिये समर्पित रहा है।

नगर आगमन पर दिग्विजय का स्वागत

पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया द्वारा आयोजित आदिवासी सम्मेलन एवं सामुहिक आदर्श विवाह में शामिल होने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का रविवार को नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया। श्री सिंह के साथ उनकी धर्म पत्नि अमृता सिंह भी जबलपुर पहुंची, डुमना विमानतल पर प्रदेश महासचिव दिनेश यादव के अलावा मनोज नामदेव, रामदास यादव, मतीन अंसारी, सरमन रजक, सुधीर सोनु दुबे, अशोक बर्मन, रवि मुन्ना अग्रवाल, आशीष उसरेठे, तहीर खान, पार्षद वकील अहमद अंसारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने स्वागत किया।

Leave a Comment