जबलपुर मे बारिश के बीच ओला गिरने की संभावना

Jabalpur Mausam: पश्चिमी विक्षोप की वजह से मौसम ने एकदम करवट बदल ली है। सोमवार की रात से अचानक तेज हवाएं चली और बादल छाए। वहीं मंगलवार को कुछ स्थानों में मध्यम वर्षा हुई। होली में बादल भी पानी बरसाने आ गए। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले २४ घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा के साथ ओला वृष्टि भी हो सकती है साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी प्रभावी हो रही थी लेकिन अब बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। उत्तर भारत के उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात का दौर फिर शुरू हो गया। है जो ठंड के लौटने का संकेत दे रहा है, एक ओर जहां रात के तापमान के उछलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है वहीं दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आद्रता में हो रही वृद्धि आसमान पर बादलों के लिए अनूरूप स्थितियां पैदा कर रही है। पिछले कई दिनों से आसमान साफ रहने के कारण मौसम का मिजाज शुष्क बना था।

आसमान की रंगत साफ रहने से धूप को फलने-फूलने का पूरा मौसम मिल रहा है। जिससे सूर्योदय के बाद कुछ मिनिटों में ही सूरज की तेज तपिस वातावरण में गर्मी पैदा करने के साथ जीवन को झुलसाने लगती है। दोपहर बाद एक बारगी तो यह एहसास होता है कि ठंड की बिदाई के साथ गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस तरह पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज ठंड को स्मृति से ओझल कर देता है। यदि मौसम विभाग की मानें तो ठंड अभी ठिठुरी नहीं है। बस यह मौसम की तासीर बदलने का इंतजार कर रही है, आमतौर पर हर वर्ष होली के आसपास मौसम का मिजाज बदली और बारिश वाला हो जाता है,यदि बर्फबारी लगातार जारी रही तो उत्तर ले जाने वाली शीतल बयार फिर मौसम का मिजाज ठंड करने लगेगी। संभाग में फिलहाल उत्तर पश्चिमी हवा का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि अगले २४ घंटों के दौरान बारिश व ओला वृष्टि भी हो सकती है वहीं तेज हवाएं भी चल सकती है। मंगलवार का अधिकतम तापमान २४.७ डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से ८ डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान १६.२ डिग्री सामान्य दर्ज किया गया। प्रातः आद्रता ६६ प्रतिशत व शाम को ६० फीसदी रही। सूर्योदय प्रातः ६.२५ बजे व सूर्यास्त शाम ६.१६ बजे होने का अनुमान है, अगले २४ घंटों के दौरान जबलपुर को बारिश, ओला वृष्टि के रेड जोन में रखा गया है।

Leave a Comment