Jabalpur Mausam: जबलपुर में बारिश के आसार बने

Jabalpur Mausam News: जबलपुर। पश्चिमी विक्षोप की वजह से जबलपुर के यलो अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले २४ घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर तेज गरज चमक के साथ हवाएं चल सकती है और बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभी की वजह से न्यूनतम तापमान में वृध्दि हुई है। मौसम में बदलाव कि वजह पश्चिमी विक्षोभी भी बताया जा रहा है, दिन में बादल छाए रहे और उमस भरा माहौल बना रहा। हवा में नमी भी घट गई।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम के मिजाज में बदलाव शुरु हो गया है। होली में बारिश की संभावना नजर आ रही है। जबलपुर में जहां एक तरफ तेज हवाएं चलने और बिजली की गरजना की संभावना है। वहीं दूसरी ओर बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। संभाग के साथ साथ जबलपुर में कहीं कहीं गरज चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ सकती है। जबलपुर को प्रदेश मौसम विभाग ने यलो अलर्ट पर रखा है।

पिछले २४ घ्ांटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान ३२.० डिग्री सेल्सियस सामान्य से १ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान १८.०१ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ३ डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। हवा में नमी प्रात: काल ५८ प्रतिशत और सायंकाल ४० प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह ६.२७ मिनिट पर वहीं सूर्यास्त शाम ६.१५ मिनिट पर हुआ। प्रदेश में सबसे कम १३ डिग्री तापमान उमरिया खण्डवा जिले में दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान ३७.०६ मंडला में दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिमी हवायें ३ से ४ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। अगले २४ घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान २९.६ डिग्री और न्यूनतम तापमान १७.०० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment