Fifa World Cup 2022: Uruguay की टीम का ऐलान

Fifa World Cup 2022। Uruguay की टीम का ऐलान। सुआरेज और कवानी को भी किया टीम में शामिल। उरूग्वे ग्रुप H में पुर्तगाल, दक्षिण कोरिया और घाना के साथ है. कतर में टीम का पहला मैच 24 नवंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ होगा।

उरूग्वे के कोच डिएगो अलोंसो ने कतर में फुटबॉल विश्व कप के लिये टीम की घोषणा की जिसमें स्ट्राइकर लुई सुआरेज, एडिन्सन कवानी और अन्य अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया. सुआरेज और कवानी दोनों 35 वर्ष के हैं और हो सकता है यह उनका चौथा और अंतिम विश्व कप होगा. टीम में तीन अन्य अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है जिसमें गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा और डिफेंडर डिएगो गोडिन और मार्टिन कासेरेस शामिल हैं. कोच ने बार्सिलोना के डिफेंडर रोनाल्ड अराउजो को भी शामिल किया है, हालांकि वह अब भी जांघ की सर्जरी से उबर रहे हैं.

fifa world cup me Uruguay की टीम

गोलकीपर: फर्नांडो मुसलेरा, सर्गियो रोचेट, सेबेस्टियन सोसा.

डिफेंडर: डिएगो गोडिन, जोसे मारिया गिमिनेज, सेबेस्टियन कोट्स, मार्टिन कासेरेस, रोनाल्ड अराउजो, माथियास ओलिवेरा, गुलीरेमो वारेला, जोस लुई रोड्रिगेज.

मिडफील्डर: माथियास वेसिनो, रोड्रिगो बेंटांकर, फेडरिको वालवर्डे, लुकास टोरेरा, मैनुअल उगार्टे, फाकुंडो पेलिस्ट्री, निकोस डि ला क्रुज, जार्जियन डि अरास्काएटा, ऑगस्टिन कानोबियो और फाकुंडो टोरेस.

फॉरवर्ड: डार्विन नुनेज, लुई सुआरेज, एडिनसन कवानी और मैक्सिमिलियानो गोमेज.

Leave a Comment