Bhopal News भारत जोड़ों यात्रा पर कमलनाथ ने कहा, “पलट देते हैं हम मौजे-हवादिस अपनी जुर्रत से

Madhya Pradesh News, Bhopal News, Kamalnath News। पूर्व मुंख्यमत्री एवं मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को अपने ट्वीटर पर रामप्रसाद बिस्मिल का एक शेर ट्वीट किया।  “पलट देते हैं हम मौजे-हवादिस अपनी जुर्रत से, कि हमने आंधियों में भी चिराग अक्सर जलायें हैं।” श्री नाथ ने यह शेर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा श्रीमती सोनिया के ‘भारत जोड़ी यात्रा’ में शामिल होने को लेकर किया हैं।  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय कर्नाटक में चल रही है। लंबे समय बाद सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को मांड्या जिले में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘भारत जोड़ी यात्रा’ में शामिल हुईं।

भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी। इस यात्रा में जुड़ने के लिए सोनिया गांधी 3 अक्टूबर को कर्नाटक पहुंची थीं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ बुधवार को विजयादशमी के मौके पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह मैसूर जिले के एचडी कोटे तालुक में काबिनी बांध के बैकवाटर के पास एक रिजॉर्ट में ठहरी थीं। कर्नाटक में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से सोनिया गांधी का यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ेगा।

लंबे समय बाद सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था। भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआत के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थीं। उस वक्त उनकी मां का भी निधन हो गया था। सोनिया के साथ प्रियंका और राहुल भी इटली गए थे। सोनिया कुछ दिनों पहले ही वह भारत लौटी हैं।

Leave a Comment