डीप नेक पिंक काफ्तान ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया सितम

Bollywood Entertainment : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने ओवरऑल लुक से हर किसी का दिल जीत ही लेती है। डीप नेक पिंक काफ्तान ड्रेस में प्रियंका का यह लुक सामने आया है। बीवी की इस हॉटनेस पर फिदा निक ने प्रियंका को गले लगाकर रोमांटिक पोज भी दिए, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर पति निक जोनस संग अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहती है। दोनों अपनी बॉन्डिंग से लोगों का खूब दिल जीतते हैं।

हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब प्रियंका पति निक जोनस के साथ पेरिस फैंशन वीक में वैलेंटिनो फॉल २०२३ शो में शामिल होने पहुंची। इस दौरान पीसी पति निक के साथ अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से सबका ध्यान खींचती नजर आई।

निकयांका की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। लुक की बात करें तो पेरिस फैंशन वीक में प्रियंका चोपड़ा का बेहद बोल्ड लुक देखने का मिला। एक्ट्रेस ने पिंक कलर की काफ्तान ड्रेस पहनी, जिसमें उनके क्लीवेज साफ नजर आए। इस आउटफिट के साथ पीसी ने मैच करते हुए पैंट बूटस पहने, जो उन्हें परफेक्ट लुक दे रहे है, इसके साथ ही उन्होंने हाथ में पिंक कलर का मिनी बकेट बैग वैâरी किया था।

अपने ओवरऑल लुक से प्रियंका हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। वहीं इस दौरान निक जोनस ब्लैक पैंट कोट में काफी डैशिंग लगे। इवेंट में प्रियंका अपने पति निक का हाथ थामकर पहुंची और सबकी निगाहें कपल की केमिस्ट्री पर टिकी रह गई। दोनों ने रोमांटिक पोज भी दिए। दोनों की रोमांटिक तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Comment