आज का राशिफल : दिन की शुरुआत सुखद होगी, मध्य मे ध्यान दे, रात मे अशुभ समाचार मिल सकते है

आज का राशिफल: शुभ संवत 2079, शाके 1944, सौम्य गोष्ठ, चैत्र कृष्ण पक्ष, शिशिर बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, पूर्वे शुक्रोदय पश्चिम तिथि चौथ, शनिवासरे, स्वाति नक्षत्रे, धुव योगे, वव करणे, तुला की चंद्रमा, सर्वार्थ भोगश्च, जातकर्म, नामाकरण, औषधि सेवन, व्यापार मुर्हूत, पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम फलदायी होगी।

आज जन्म लिए बालक का फल

आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, शिक्षक, शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, लेखक-कवि, प्रिन्सपल, लकड़ी का व्यापारी, आरा मशीन वाला, लकड़ी चीरने वाला, बाडी मेकर, ट्रान्सपोटर होगा।

आज का राशिफल :

मेष राशि :- अपने आय पर नियंत्रण रखे, चिन्ता विभ्रम तथा अशांति से बचे, रुके कार्य बनेंगे।

वृष राशि :- कोई शुभ समाचार हर्ष प्रद रखे थकावट बेचैनी तथा धन का व्यय, अवश्य होगा।

मिथुन राशि :- शुभ समाचार से हर्ष तो होगा, किन्तु भावना उत्तेजित होगी, मानसिक कष्ट होगा।

कर्क राशि :- दैनिक कार्य वृत्ति में सुधार हो एवं कार्ययोजनाएं फलीभूत होगी, मित्र मिलन होवे।

सिंह राशि – असमंजस क्लेशप्रद रखे, झूठे आश्वासनों पर विश्वास न करें, समय का ध्यान रखे।

कन्या राशि :- दैनिक व्यवसाय गति अनुकूल, स्त्रीवर्ग से हर्ष उल्लास, लाभ होगा, ध्यान रखे।

तुला राशि :- समय पर सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, बौद्धिक विकास की क्षमता से वृद्धि अवश्य होगी।

वृश्चिक राशि :- अनायास तनाव, क्लेश, हानि उपद्रव विरोधी से विवादास्पद स्थिति बनेगी।

धनु राशि :- समय की अनुकूलता से लाभान्वित होंगे, रुके समाचार मिलने से खुशी होगी।

मकर राशि – स्त्री शरीर कष्ट, स्त्री से सुखवर्धक, कुटुम्ब में सुख के योग बनेंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़े।

कुंभ राशि – कार्यकुशलता से संतोष, परेशानी व चिन्ताजनक स्थिति बनेगी, ध्यान रखे।

मीन राशि – स्थिति में सुधार होगा, व्यवसाय अनुकूल, अधिकारी सहयोग करेगे।

Leave a Comment