Mulayam Singh Yadav Health: पीएम मोदी, राजनाथ, राहुल, प्रियंका ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Mulayam singh yadav news, Samajwadi Party News, मुलायम की तबियत बिगड़ने की जानकारी सामने आने के बाद नेता और शुभचिंत मुलायम सिंह यादव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। देश के रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने भी मुलायम सिंह यादव के पुत्र अकिलेश को फोन कर उनकी सेहत का हाल जाना। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया मुलायम सिंह जी की खराब तबीयत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना करते हैं। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट किया, मुलायम सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश मे भी दुआओ का दौर

उत्तर प्रदेश के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। 

फिलहाल हालत मे सुधार

 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जाती है। वह पिछले 6 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ऑक्सीजन लेवल कम होने और यूरीनरी ट्रैक्ट में संक्रमण के बाद कल उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। मुलायम सिंह यादव की किडनी में भी गंभीर स्तर का संक्रमण है। उन्हें 26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम की तबियत गंभीर होने की बात सुनते ही उनके सभी परिजन एक-एक कर  गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव के साथ-साथ अखिलेश और डिंपल अपने बच्चों के साथ लगातार उनके साथ हैं। शिवपाल यादव के मुताबिक अगले 24 घंटे मुलायम सिंह यादव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। धर्मेंद्र यादव भी हॉस्पिटल में मौजूद है। अखिलेश यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वेदांता हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू भाजपा नेता अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंच रही हैं। मुलायम सिंह यादव फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन सूद और डॉ सुशील कटारिया उनका इलाज कर रहे हैं।

Leave a Comment