Madhya Pradesh News: प्रदेश में गाय,बैंल और कुत्ते-बिल्ली को पालने पर देना होगा टैक्स

Madhya Pradesh News, भोपाल। अगर आप मध्यप्रदेश में रहते हैं, और आपको पालतू जानवर रखने का शौक हैं, तब आपको बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल अब प्रदेश में पालतू जानवर को पालने के नियम सख्त कर दिए गए हैं। जहां अब पेट पालना एक तरफ महंगा होने जा रहा है, साथ ही आपको पालतू जानवर को पालने पर विभाग में मांगी गई पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें गाय-बैल भी शामिल हैं। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल लोग कुत्तों को घरों में पालते हैं, लेकिन इसके बाद होने वाली गंदगी बाहर करवाते हैं। जिससे कॉलोनियों में गंदगी भी फैलती हैं। साथ ही आजकल कुत्तों के कटने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। यह देखकर शिवराज सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए नियमों में बदलाव किया है। बता दें नए नियम के अनुसार अब कुत्ता बिल्ली पालने पर आपको टैक्स देना होगा। इतना ही नहीं इसमें गाय और बैल भी शामिल हैं। इन्हें पालने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें ये नियम प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पशुओं के लिए हैं।

बता दें गाय-बैल पालने पर अब सालाना फीस लगेगी। साथ ही कुत्ते-कैट, भेड़-बकरी, घोड़ा-ऊंट सहित अन्य पशु पालने पर भी रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके लिए अलग-अलग शुल्क है। दरअसल ये नियम प्रदेश के नगरीय निकायों में लागू होगें। निकाय में पशु पालकों को हर पशु का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। गाय-बैल का रजिस्ट्रेशन 200 रुपए में होगा। हर साल 100 रुपए में रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण होगा। वहीं कुत्ते और बिल्ली का रजिस्ट्रेशन 150 रुपए में होगा। इसके रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करवाने पर 50 रुपए लगेगा।

Leave a Comment