Madhya Pradesh News: लहसुन किसानों को हो रहा है भारी आर्थिक नुकसान

Madhya Pradesh Kisan News। किसानों को उनकी उपज के वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते किसान भारी आर्थिक नुकसान का सामना कर रहा हैं। किसान अपने खून पसीने से पैदा की गई लहसुन नाले में फेंकना को मजबूर हो रहे हैं। अभी 2 दिन पूर्व नीमच में इस तरह की घटना देखने को मिली। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि आंख मूंद कर सो रहे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं किसान नेता उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण नीमच जिले के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हर वर्ष देखने में आता है कि इस समय में मंडी में लहसुन 12 से 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिकती है। वहीं वर्तमान में स्थिति इतनी खराब हो रही है कि अच्छी से अच्छी लहसुन भी 5 से 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। इस तरह की स्थिति के चलते एक अनुमान के मुताबिक क्षेत्र के किसान को लहसुन की फसल में लगभग 8 से 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। पूरी फसल पर प्रत्येक किसान को 1 से 5 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।

किसानों के समर्थन में किया जाएगा बड़ा आंदोलन
गुर्जर ने कहा कि किसान पहले ही बिजली और खाद के कारण परेशान हो रहे थे। फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पाने से किसानों के सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार बन गई है। इस सरकार को आम जनता एवं किसान से कोई सरोकार नहीं है। विरोध प्रदर्शनों के बावजूद भाजपा सरकार पीडि़तों की सुध नहीं ले रही है। गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर शीघ्र ही भाजपा सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया और किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिला तो शीघ्र ही किसानों के हित में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नीमच जिले में भी इस मामले को लेकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा।

Leave a Comment