Jabalpur News: निवाड़गंज चेरीताल में महापौर का निरीक्षण

वर्षा जल निकासी के लिए पाईप बिछाने के निर्देश
Jabalpur News, जबलपुर । महात्मा गांधी वार्ड एवं राजेंद्र प्रसाद वार्ड की सीमा से लगे चेरीताल हरदौल मंदिर तिराहा का निरीक्षण महापौर जगत बहादुर अन्नू ने पार्षद हर्षित यादव अतुल वाजपेई पूर्व पार्षद श्रीमती कमलेश यादव के साथ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिक राजकुमार यादव, केदार रजक, पंकज बाजपेई, चंदन श्रीवास्तव, रघु तिवारी, दीपक अग्रवाल, अनीता शुक्ला , गुड्डा अग्रवाल, पप्पू साहू, महेश अग्रवाल गौरव सोनी, जित्तू अग्रवाल, ऋषव यादव, देवकी पटेल, सौरव यादव राजा चौरसिया आदि ने महापौर को समस्याओं से अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि हरदोल मंदिर तिराहा में मिलोनीगंज दमोह नाका सराफा, तमरहाई निवाडगंज का बरसात का पानी एकत्रित होता है। जिसकी निकासी पर्याप्त न होने के कारण नाला ओवरफ्लो होता है और क्षेत्र की आधी बस्ती के घरों में गंदा पानी भरता है। विशेष तौर पर मिश्रबन्धु कार्यालय के आसपास तक का क्षेत्र जल प्लावन से प्रभावित होता है। घंटों लोगों को पानी के उतरने का इंतजार करना पड़ता है तब तक आना जाना बंद रहता है। इस विकराल समस्या से नागरिक परेशान हैं।
फ्लाईओवर के निर्माण के साथ सड़क का निर्माण किया जा रहा है इसकी ऊंचाई लगभग २ फुट ऊपर होने वाली है। जिससे यह समस्या और भयानक होगी।
पार्षद हर्षित यादव ने विषय की गंभीरता को लेते हुए महापौर से चर्चा की और उनका ध्यानाकर्षण कराया। क्षेत्र का दौरा कराकर बताया कि नागरिकों की मांग के अनुसार सड़क निर्माण की पूर्व रोड के इस पार से उस पार पानी निकासी के लिए पाइप लाईन डालने की आवश्यकता बताई, जिससे बरसात का पानी जिस मात्रा में आए उतना वह पाइप से ओवरफ्लो होकर बाहर निकल जाए। समस्या का समाधान यदि सड़क निर्माण के पूर्व नही किया जाता तो यहां रहना दूभर होगा और लोगों की जान के लिए भी संकट होगा। महापौर ने समस्या को गंभीरता से लिया आम जनता को सुना समझा और आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण के पूर्व पानी निकासी की व्यवस्था हो जाएगी। निरीक्षण में साथ चल रहे निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस समस्या का निराकरण करे, आवश्यकता अनुसार निर्माण कार्य कराए।
सुनील // मोनिका // ०३ मार्च २०२३ // ०५.२७

Leave a Comment