Jabalpur News: जनता के स्नेह ने मानव सेवा की प्रेरणा दी : लखन

Jabalpur News जबलपुर । विधायक लखन घनघोरिया के जन्मदिवस पर बुधवार को राम लीला मैदान बाई के बगीचा शीतला माई वार्ड में आठ दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों के बाद मेगा स्वास्थ्य शिविर का ओयाजन किया गया। जहां करीब २५ हजार शहरवासी, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में ८ हजार हितग्राहियों को चश्मा वितरण किया गया। वहीं शिविर में हजारों की संख्या में पहुंचे हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई। पूर्व वैâबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने कहा, पूर्व विधानसभा की जनता ने जो प्यार स्नेह और ताकत दी है। उससे मेरा हौसला सदैव मानव सेवा संकल्प के लिये समर्पित रहेगा। जो परम्परा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से शुरु हुई है, वो जबतक जीवन रहेगा तब तक जारी रहेगी।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, मुरलीधर राव, हाजी कदीर सोनी, याकूब अंसारी, मुन्नू पंडा, कल्लन गुप्ता, डॉ. रमाकांत यादव, मतीन अंसारी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश पांडे, प्रमोद पटेल, गुलाम हुसैन, कलीम खान, संजय साहू, आजम खान, संजय अहिरवार, अस्सू खान, राजेश केशरवानी, मुन्ना बेन, विक्की सुंदरानी, फिरोज ठाकरे, बंटी ठाकुर, मुन्ना शुक्ला, मुन्ना बेन, शैंकी सोनकर, सोनू सोनकर, सुबोध पहारिया, राजू तोमर, अभिषेक चंदेल, दिलीप जाट, सागर जाट, सागर शुक्ला, ललित कोटवानी, भगवान दास, तौफीक खान, इस्तियाक अंसारी, मकबूल अहमद, परवेज आदि उपस्थित थे।

महाकाली की महाआरती

विधायक लखन घनघोरिया के जन्मोत्सव पर गढ़ाफाटक स्थित मनोज नामदेव के निवास पर स्वागत किया गया इसके बाद श्री वृहत महाकाली दरबार में पूजन अर्चन महाआरती कर श्री घनघोरिया ने सबकी खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया, महापौर जगत बहादुर अन्नू, विधायक विनय सक्सेना के साथ नामदेव परिवार उपस्थित रहा। इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया से पूर्ण विधि-विधान के साथ पंडित महंत योगी राजेश महाराज जी द्वारा माता जी का पूजन अर्चना कराकर महाआरती कराई गई। इस अवसर पर सतीश नामदेव, सुशील नामदेव, मनोज नामदेव, प्रमोद नामदेव, अनूप नामदेव, आशा नामदेव, सुजाता नामदेव, श्वेता नामदेव, गौरव नामदेव, पुरूषोत्तम नामदेव, हर्षित यादव संतोष दुबे आदि ने विधायक लखनघनघोरिया को शुभकामनाएं दीं।
सुनील // शहबाज // ०२ मार्च २०२३ // ०६.१४

Leave a Comment