Jabalpur News: शीत लहर का तड़का शहर ठण्ड में कांपा

Jabalpur News, जबलपुर न्यूज़। नए साल जनवरी का दूसरा दिन कड़कड़ाती ठण्ड में बीता। सुबह 8 बजे तक कोहरा छाया रहा और दिन भर शीतलहर से ठिठुरन भरी ठंड का अहसास रहा। ठंड ने सोमवार को पूरे जबलपुर शहर को हिलाकर रख दिया। दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे आ गया। पूरे दिन शीतलहर का तड़का चलता रहा। रात में कोहरे की धुंध और शीतलहर ने बहुत जल्द सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिया था। खुलेआसमान के नीचे रात गुजारने वाले हिलते कांपते नजर आये। अलाव की व्यवस्थाएं नदारत रहीं। कचड़ा कूड़ा जलाकर किसी तरह गरीबों ने रात काटी। शीतलहर ने कल जमकर कहर बरपाया। रात का तापमान भी औसत से 1 डिग्री नीचे चला गया।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक दिल्ली में पिछले दिनों जमकर हुई बारिश और देश के उत्तरी इलाकों में हुई बफज़्बारी के बाद शहर में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम शुष्क हो रहा है और धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है। उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढऩे से एक-दो दिनों में ठण्ड बढऩे के आसार हैं। सोमवार की सुबह से ही हवाओं की रफ्तार तेज होने के कारण ठण्ड का अहसास हुआ। रात में हवाओं की गति और तेज हो गई थी। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री कम दजज़् किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 8.07 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री कम दजज़् किया गया। हवा में नमी प्रात:काल 90 प्रतिशत और सायंकाल 62प्रतिशत दजज़् की गई। सूयोज़्दय सुबह 6.52 बजे और सूयाज़्स्त शाम 5.37 बजे हुआ। उत्तर पूवीज़् हवायें 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे ठण्डे जिला दतिया रहा जहां न्यूनतम तापमान 5़4 डिग्री दजज़् किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। गत वषज़् आज के दिन अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री दजज़् किया गया था।

Leave a Comment