Jabalpur Mausam: बार बार बदल रही हवाओं की दिशा

Jabalpur Mausam: उत्तरी हवाओं की रफ्तार ने तापमान की रफ्तार पर रोक लगा रखी है हालांकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर और रात का तापमान सामान्य के करीब चल रहा है। अभी रात में उत्तरी हवाओं की ठण्डक बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान में बढ़त का दौर शुरु होगा और गर्मी अपने शवाब पर आ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि १४, १५ मार्च से मौसम एक बार फिर बदलेगा। पश्चिमी विक्षोप एक नया सिस्टम प्रभावी हो रहा है जिससे फिर बारिश के आसार बन सकते है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर हवाओं की रफ्तार रात की अपेक्षा दिन में तेज होने की वजह से तापमान अपनी अकड़ नहीं दिखा पा रहा है। पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान ३१.८ डिग्री सेल्सियस सामान्य दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान १५.० डिग्री सेल्सियस समान्य से २ डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमीं प्रात:काल ६३ प्रतिशत और सायंकाल ३३ प्रतिशत रही। सूर्योदय सुबह ६.२१ मिनिट पर और सूर्यास्त ६.१८ मिनिट पर हुआ। उत्तरी हवाएं २ से ३ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे अधिक ३५.०५ डिग्री तापमान खरगौन में दर्ज किया गया और सबसे कम १२.५ डिग्री तापमान मलाजखंड जिले में दर्ज किया गया। अगले २४ घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान ३१.८ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान १८.३ डिग्री दर्ज किया गया था।

Leave a Comment