Jabalpur News: 10 हजार कोवीशील्ड वैक्सीन मंगाई

नये साल में चलेगा बूस्टर डोज का महाअभियान
Jabalpur Corona News। नये साल की शुरुआत में शासन प्रशासन कोरोना के संभावित खतरे को सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देख रहा है. जिसके चलते जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही है. सुरक्षा ही सावधानी के फार्मूले पर काम करते प्रशासन ने इस माह बूस्टर डोज वैक्सीनेश का महा अभियान चलाने का पैâसला लिया है. जिसके लिये विभाग ने मुख्यालय से १० हजार कोवीशील्ड वैक्सीन के बूस्टर डोज मांगे हैं। वैक्सीन आने के बाद विभाग शिविर लगाकर अभियान चलाएगा। जिले में अभी कोवैक्सीन के बूस्टर डोज उपलब्ध हैं लेकिन ६० फीसदी लोगों को कोवीशील्ड वैक्सीन लगाई गई। बूस्टर डोज लगवाने से बचे लोगों में कोवीशील्ड वैक्सीन के बूूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या ज्यादा है। इसका आकलन करके विभाग ने कोवीशील्ड के बूस्टर डोज मंगवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोवैक्सीन के बूस्टर डोज सभी केंद्रों में लगाए जा रहे हैं। विक्टोरिया जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कोविड पॉजिटिव महिला की हालत में सुधार है। उसके सम्पर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग ने शासन से १० हजार कोवीशील्ड वैक्सीन के वूस्टर डोज मांगे हैं। छूटे हुए लोगों को वूस्टर डोज लगाने का कार्य अभियान चलाकर किया जाएगा।
महिला की हालत में सुधार…
कोरोना पॉजिटिव अमरीका से आई महिला अभी बिलहरी में होम आइसोलेशन में है। डॉक्टर्स के अनुसार महिला की हालत सामान्य है। डॉक्टर्स की टीम लगातार सम्पर्क में है। महिला के परिवार के चारों सदस्यों की रिपोर्ट शुक्रवार की रात को निगेटिव आ गई थी। पॉजिटिव मरीज की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार है।