रणबीर कपूर से पहले सलमान बनने वाले थे भगवान राम, सोहेल की गलती की वजह से हाथ से फिसली फिल्म?

जबलपुर| नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे| मगर क्या आपको पता है कि रणबीर कपूर से पहले बड़े पर्दे के भगवान राम कोई और नहीं बल्कि सलमान खान निभाने वाले थे।
एक्शन और रोमांटिक फिल्में करने वाले सलमान खान पौराणिक फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले थे। मगर भाई सोहेल खान की एक गलती की वजह से अभिनेता के हाथ से फिल्म निकल गई थी।
बात 90 दशक की है, जब सलमान खान के भाई सोहेल खान ने एक फिल्म की अनाउंसमेंट की जो रामायण पर आधारित थी। औजार से डायरेक्टर बने सोहेल की ये फिल्म बड़े बजट की थी। सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले थे, जबकि हम साथ साथ हैं की एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे माता सीता का किरदार निभा रही थीं। फिल्म को लेकर सारी तैयारियां भी शुरू हो गई थीं।
सोहेल खान की इस फिल्म को पूजा भट्ट ने भी ज्वॉइन किया था। सलमान ने करीब 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली थी और फिल्म का प्रमोशन भी करने लगे थे। तभी सोहेल खान और पूजा भट्ट के बीच रिश्ते की अफवाहें फैलने लगीं। दावा किया जाता है कि पूजा सोहेल से शादी भी करने के बारे में भी बात की थी।
सोहेल और पूजा का रिश्ता सलीम खान को मंजूर नहीं था और दोनों के बीच रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा ने सोहेल से रिश्ता खत्म होने के बाद फिल्म से किनारा कर लिया जिसके बाद यह कभी कंप्लीट नहीं हो पाई।