यूजर्स ने किया ट्रोल
जबलपुर|अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सोना महापात्रा इस बार दिवंगत शेफाली जरीवाला के सान्ग कांटा लगा पर कमेंट करके बुरी फंस गईं। सोशल मीडिया पर सिंगर सोना महापात्रा को यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं।
‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का हाल ही में निधन हुआ। शेफाली के फैंस इस बात से दुखी हैं। इसी बीच सोना महापात्रा ने शेफाली के रीमिक्स सॉन्ग को लेकर ऐसी बात कही कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस ट्रोलिंग के बीच एक बार फिर से सोना महापात्रा ने एक पोस्ट भी पूरे मामले को लेकर साझा की है।
सिंगर सोना महापात्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वह बिना नाम लिए ‘कांटा लगा’ रीमिक्स सॉन्ग बनाने वाले डायरेक्टर जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू को लताड़ लगाती दिखीं। दरअसल, गत दिवस मेकर्स ने घोषणा की थी कि वह सॉन्ग ‘कांटा लगा’ को रिटायर कर रहे हैं और अब इसका सीक्वल नहीं बनेगा। इस बात पर सोना महापात्रा ने कमेंट किया। सोना महापात्रा ने लिखा, ‘आरडी बर्मन, मजहूर सुल्तानपुरी और लता मंगेशकर ने मिलकर ‘कांटा लगा’ गाना बनाया था। मगर कुछ लोग इस गाने का मेकर खुद को बता रहे हैं। पीआर के जरिए किसी की मौत का फायदा उठा रहे हैं। दो लोगों ने एक 19 साल की लड़की को लेकर एक बेहूदा गाना बनाया, तो क्या असल मेकर्स से इजाजत ली? 42 साल की उम्र दराज महिला को शांति मिले।’ इसी बात पर सिंगर ट्रोलिंग हुई। इसके बाद सोना महापात्रा ने अपनी बात पर टिके रहते हुए, दोबारा यही पोस्ट शेयर की और ट्रोल करने वालों को उनकी बात पर गौर करने के लिए कहा।
भड़के यूजर्स
जब सोना महापात्रा ने ‘कांटा लगा’ सॉन्ग के मेकर्स पर कमेंट किया तो उसमें शेफाली के लिए खराब भाषा का इस्तेमाल किया। इस बात से सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। रेडिट पर कई यूजर्स ने सोना महापात्रा को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘सोना महापात्रा का कमेंट बहुत ही असंवेदनशील है। उसने शेफाली का नाम नहीं लिया, उसे एक 40 साल की ओल्ड लेडी लिखा है। सोना हमेशा ही खराब बात करती है।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘ यह बात शेफाली के घरवालों को दुख पहुंचाएगी। किसी मर चुके व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें करना अच्छी बात नहीं है।’ आगे एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘किसी मर चुके इंसान से जलन रखना, यह तो हद है।’
सोना महापात्रा का विवादों से पुराना नाता
पहली बार नहीं है कि सोना महापात्रा किसी तरह के विवाद में फंसी हों। पहले भी वह कई लोगों के बारे में बेबाक बातें कर चुकी हैं। इस वजह से उनकी ट्रोलिंग भी हुई है। सलमान खान को लेकर भी पिछले दिनों सोना महापात्रा ने कमेंट किया था, जिसे लेकर वह ट्रोल हुईं। उन्होंने सलमान को कम उम्र की हीरोइन के साथ काम करने को लेकर आड़े हाथों लिया था।