शादी के बाद पहली होली मनाएंगे बॉलीवुड के ये कपल

देशभर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। बीती रात कई सितारों ने अपनी परिवार व दोस्तों के साथ होलिका दहन को सेलिब्रेट किया।
होली रंगों का एक ऐसा उत्सव है जिसे हर कोई खेला पंसद करता है। आम आदमी हो, बड़ा बिजनेसमैन या फिर बॉलीवुड के सितारें सभी इस दिन रंगों की मस्ती में डूबे हुए नजर आते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई कपल है जो अपनी शादी के बाद पहली होली एक साथ खेलने वाले है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक है। दोनों ने हाल ही में राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे है और यह पहली बार एक दूसरे के साथ होली सेलिब्रेट करेंगे।

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी इसी साल क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी है। यह कपल खंडाला में रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के साथ फेरे लेता हुआ दिखाई दिया था। आथिया पहली बार अपने ससुराल में होली मनाने वाली है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट १४ अप्रैल २०२२ को शादी के बंधन में बंधे थे, हालांकि अब यह दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके है, लेकिन यह कपल की शादी के बाद की पहली होली है, जिसे वो अपने माता पिता के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

४ अक्टूबर को बड़े ही ग्रैंड अंदाज में ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की तस्वीरों ने इंटरनेंट पर खूब धमाल मचाया था। शादी के बाद यह उनकी पहली होली है और दोनों इसे धमाकेदार अंदाज में मनाते हुए नजर आएंगे।

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने ४ दिसंबर २०२२ को सोहेल कथूरिया के साथ शादी की है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फिर इन्होंने ग्रैंड वेडिंग में हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया। यह पहली बार है जब हंसिका अपने ससुराल में होली मनाने वाली है।

Leave a Comment