(भोपाल) आरआई के बेटे का दलालो ने बना दिया फर्जी बर्थ सार्टिफिकेट

Bhopal News, भोपाल समाचार। देवास में रहने वाले एक आरआई के बेटे का राजधानी के कलेक्ट्रैट कार्यालय मे सक्रिय दलालो ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना दिया। इस प्रमाण पत्र को एमपी क्रिकेट एसोसिएशन मे जमा कर दिया गया। स्पोर्ट्स अकेडमी की और से जन्मप्रमाण पत्र की जांच करने पर खुलासा हुआ कि वो फर्जी है।  इसके बाद एमपी क्रिकेट एसोसिएशन ने आरआई को नोटिस जारी किया। इसके बाद में आरआई ने मामले की लिखित शिकायत कोहेफिजा पुलिस से की थी।

आवेदन की जांच के बाद में पुलिस ने बर्थ सार्टिफिकेट बनवाकर देने वाले रविंद्र गुप्ता नामक व्यक्ति के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला कायम कर आगे की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार 53 वर्षीय जगदीश पाटिल पुत्र भैयालाल पाटिल पुलिस विभाग मे पदस्थ है ओर इस समय वो देवास मे पुलिस लाइन मे आर आई है। जगदीश का ससुराल अशोका गार्डन में है। उनका 13 साल का बेटा पवित्र पाटिल स्कूली छात्र है जिसका जन्म भोपाल के निजी अस्पताल में हुआ था।

उस समय उनकी तैनाती मदंसौर मे थी ओर किन्ही कारणो के चलते वो उस समय बेटे का जन्म  प्रमाण पत्र नहीं बनवा सके थे। बाद मे वो अपनी पत्नि की बीमारी के कारण पारिवारिक परेशानियो मे उलझ गये। उन्होने अशोका गार्डन विनायक होम्स मे रहने वाले अपने साले गणेश खातरकर को बेटे का जन्म प्रताण पत्र बनवाने को कहा था। उनके साले गणेश ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आरोपी रविंद्र गुप्ता के माध्यम से पवित्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था।

पवित्र का इंदौर की एक स्पोर्ट्स एकेडमी में एडमिशन हुआ। अकेडमी वालो ने भोपाल नगर निगम से पवित्र के जन्मप्रमाण पत्र को वेरीफाई कराया तो पता चला कि यह जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। उस स्थान पर पवित्र की जगह बच्ची का बर्थ सार्टिफिकेज जारी हुआ है। पुलिस ने शिकायत की जॉच के बाद घटना स्थल भोपाल कलेक्टोरेट होने के कारण रविंद्र के खिलाफ चार सौ बीसी का प्रकरण दर्ज उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Leave a Comment