एक दूसरे से खफा कपल, दीपिका ने किया पति को इग्नोर

Bollywood Entertainment : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर से खफा-खफा दिखी। उनके चेहरे पर झूठी मुस्कान देखने को मिली। रणवीर उनसे बार-बार बात करने की कोशिश करते दिखे, लेकिन दीपिका उनके साथ बात करने में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रही थी।

दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक इवेंट में शामिल हुई। इवेंट में शामिल होने के लिए रणवीर और दीपिका ने ब्लैक आउटफिट को चुना। इस आउटफिट में दोनों ने लाइमलाईट लूट लिए थे। रणवीर हैंडसम दिख रहे थे और दीपिका गॉर्जियस लग रही थी। दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण भी ब्लैक टक्सीडो में स्मार्ट दिख रहे थे। तीनों ने साथ में फोटो के लिए पोज भी दिए, लेकिन रणवीर और दीपिका ने साथ में अलग से पोज नहीं दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक कार से निकलते हैं। रणवीर पहले कार से बाहर आ गए और दीपिका का इंतजार करने लगे, जब दीपिका कार से बाहर आई तो रणवीर ने उनका हाथ थामने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन दीपिका सामने देखते हुए आगे बढ़ने लगी।

इसके बाद रणवीर ने दोबारा दीपिका के कमर पर हाथ रखकर चलने की कोशिश की, लेकिन दीपिका और तेजी से आगे बढ़ गई। इसके बाद रणवीर सिंह, प्रकाश पादुकोण और दीपिका पादुकोण ने साथ में पोज दिए, लेकिन इस दौरान दीपिका और रणवीर के चेहरे पर साफ तल्खी देखी गई। वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘‘दीपिक गुस्से में है, उन्होंने हाथ नहीं पकड़ा’’, इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘‘दोनों की बॉडी लैंग्वेज बदली-बदली दिखी’’ लगता है इवेंट में आने से पहले लड़ाई हुई।’’ इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके डिवोर्स की अटकलें लगाने लगे। एक यूजर ने लिखा है ‘‘लगता है अलग होने वालें है। ’’

Leave a Comment